लुधियना-फिल्लौर : पंजाब के मध्य दोआबा और मालवा के सतलुज दरिया पर बसे फिल्लौर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया।
जबकि फिल्लौर रेलवे फाटक को तोड़ता हुआ एक ट्राला लाइनों में जा फंसा। जब यह हादसा घटित हुआ उस दौरान रेलवे लाइन से 74646 अंबाला यात्री गाड़ी गुजर रही थी। रेलवे गेटमैन के मुताबिक ट्राला टे्रन के आखिरी डिब्बे को छूते हुए निकल गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डिवीजन आप्रेशन प्रबंधक लुधियाना अशोक सिंह सलारिया अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की तहकीकात करते हुए जायजा लिया।
रेलवे अधिकारियों ने काफी मशक्कत उपरांत ट्राले को रेलवे ट्रेक से बाहर निकाला, जिस कारण डेढ़ दर्जन के करीब रेल गाडिय़ां प्रभावित हुई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



