Big Success Of BSF In Punjab: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को पंजाब के तरनतारन जिले में हवेलियां गांव से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है।
Highlights:
- पंजाब में बीएसएफ की बड़ी सफलता
- बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन किया बरामद
- बीएसएफ जवानों ने सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी
बीएसएफ जवानों ने सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह बीएसएफ इंटेलिजेंस को तरनतारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन की मौजूदगी की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बीएसएफ जवानों ने सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और तलाशी अभियान चलाया। सुबह लगभग 08:35 बजे तलाशी अभियान के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने जिले के गांव हवेलियां के एक खेत से चीन निर्मित डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



