लुधियाना-बरनाला : जिला के तपा मंडी में एक चाय बेचने वाले एवं किराए के मकान में रहते पति-पत्नी ने बीती रात जहर निगलने के बाद छत से लटक आत्महया कर ली है। घटना का कारण मंडी की बाजीगर बस्ती के लोगों द्वारा उससे लिए हुए उधारी के पैसे नहीं लौटाने का बताया गया है।
पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि नरेश कुमार और उसकी पत्नी निर्मला देवी जो बस स्टैंड पर चाय का खोखा लगा कर अपना गुजारा कर रहे थे, आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची तापा थाना की पुलिस के इंचार्ज सुखजिन्दर सिंह ने घटना जगह वाली जगह का जायजा लिया। देखा कि नरेश कुमार की लाश छत के साथ लटक रही थी और नरेश की पत्नी नीचे गिरी पड़ी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में लिए। इंचार्ज सुखजिन्दर सिंह ने बताया कि जब मृतकों की तलाशी ली गयी तो मृतक नरेश की जेब से एक सुसाईड नोट मिला है। जिस में उसने यहाँ की एक बाजीगर बस्ती के लोगों के खिलाफ रुपए लेकर वापिस नहीं करने के दोष लगाए हैं। इस सुसाइड नोट को भी कब्जे में ले लिया है।
फिलहाल पुलिस ने लाशें पोस्टमार्टम करने के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दीं और पुलिस ने इस घटना की बारीकी के साथ जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। पारिवारिक मंच ने पंजाब सरकार और पुलिस को क र्ज से तंग आकर खुदकशी करने वाले द्वारा लिखे गए सुसाईड नोट के आधार पर दोषी व्यक्तियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की माँग की।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App




