लुधियाना-नाभा : डेरा सच्चा सौदा के कटटर समर्थक और श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के बेअदबी के मामले में मुख्य दोषी महिंद्रपाल सिंह बिटटू की हत्या के मामले में मुख्य दोषी गुरसेवक सिंह और मनिंद्र सिंह को सीआइए स्टाफ पटियाला की पुलिस द्वारा आज घटना स्थल की निशानदेही करवाने के लिए भारी पुलिसिया सुरक्षा बंदोबस्त के तहत नाभा की नई जिला जेल में लाया गया। पुलिस द्वारा जेल के अंदर घटना स्थल पर सबूतों की कडिय़ों को जोडऩे के लिए कार्यवाही हुई।
स्मरण रहे कि हत्याकांड के मामले में कैप्टन सरकार द्वारा बनाई गई एसआइटी के प्रमुख डीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह की अगुवाई में पिछले दिनों चंडीगढ़ में एक बैठक हुई थी, जिसमें सभी सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने पूरे मामले की कडिय़ों को जोडऩे को लेकर बातचीत हुई थी।
उधर महिंद्रपाल बिटटू की हत्या के बाद उसके परिवार की सुरक्षा के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए है, इसके अतिरिकत बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित 2 अन्य डेरा प्रेमी जो जमानत पर जेल से बाहर आएं है, जिनमें शकित सिंह और सुखजिंद्र सिंह सन्नी को भी सुरक्षा प्रदान की गई है। स्मरण रहे कि बिटटू के संस्कार के वक्त डेरा प्रेमियों की 45 सदस्यीय कमेटी ने बेअदबी मामले में फंसे अनुयायियों की सुरक्षा पुख्ता करने की मंाग रखी थी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



