भाजपा नेता का दावा : भाजपा में अपनी (पीएलसी ) पार्टी का विलय करेंगे कैप्टन

Summary :

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लदंन से लौटने के बाद अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर सकते हैं। भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने शनिवार को यह दावा किया।
लंदन में रीढ की हड्डी का इलाज करा रहे हैं कैप्टन 
अमरिंदर रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद लंदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके दल के विलय के संबंध में भाजपा ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पार्टी की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता ग्रेवाल ने शनिवार को दावा किया कि इस संबंध में फैसला कर लिया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंदन जाने से पहले भाजपा में पीएलसी का विलय करने का इरादा किया था जाहिर 
ग्रेवाल ने कहा कि लंदन जाने से पहले अमरिंदर ने भाजपा के साथ अपनी पार्टी के विलय का इरादा जाहिर किया था। उन्होंने कहा कि अमरिंदर लंदन से लौटने के बाद भाजपा में पीएलसी के विलय की घोषणा करेंगे।
भाजपा के साथ मिलकर लड़ा था 2022 का विधानसभा का चुनाव 
दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर ने पिछले साल मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था। पीएलसी ने साल 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में लड़ा था। बहरहाल, पीएलसी का कोई भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका था। अमरिंदर खुद पटियाला शहरी सीट से चुनाव हार गए थे।
 

Desk Team