Punjab में परीक्षा के सवालों पर BJP ने उठाए सवाल, AAP पर लगाया प्रचार का आरोप

Summary :

आप सरकार पर शिक्षा में राजनीति शामिल किए जाने का मुद्दा उठाया

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत जोशी ने पंजाब की आप सरकार पर शिक्षा में राजनीति शामिल किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर उन्होंने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की। भाजपा नेता विनीत जोशी ने कहा, “पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकार के अंदर पंजाब एजुकेशन बोर्ड है। पंजाब स्कूल बोर्ड के चार मार्च को 12वीं की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें जो सवाल पूछे गए, उससे लगता है कि आम आदमी पार्टी का प्रचार-प्रसार शिक्षा माध्यमों से किया जा रहा है।”

Punjab में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में 1360 लोग गिरफ्तार: Aman Arora

उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र के दो सवालों पर हमें आपत्ति है। पहला सवाल ये है कि आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई? वहीं दूसरा सवाल ये है कि आम आदमी पार्टी के नीतियों और प्रोग्रामों का वर्णन कीजिए। ये सवाल आठ नंबर का आता है। उन्होंने आगे कहा, “जो साल भर क्लास में पढ़ाया जाता है, वही सवाल एग्जाम में पूछे जाते हैं।

ऐसे में प्लस टू के विद्यार्थी जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच हैं, उन्हें क्लासरूम में आम आदमी पार्टी की नीतियों और प्रोग्रामों को पढ़ाया जा रहा है। इस उम्र के बच्चे फर्स्ट टाइम वोटर हैं और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट करेंगे। ऐसे में बच्चों के बीच पार्टी का प्रचार प्रसार करने की कोशिश की जा रही है। जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि वे 2027 में पार्टी के वोटर बन जाएं।”

भाजपा नेता ने ‘आप’ सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, “आप पिछले लोकसभा चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर हार गई। उसके बाद पंचायत के चुनाव में उन्होंने चुनाव चिन्ह पर लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। ऐसे में पंजाब में आप अपना आधार खो चुकी है। दिल्ली में केजरीवाल की हार दिखा रहा है कि वो जनता ने उन्हें नकार दिया है। इसलिए वो फर्स्ट टाइम वोटर को टारगेट कर रहे हैं।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.