आंध्र प्रदेश के टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू द्वारा तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये नकद और लड़का पैदा हाेने पर एक गाय उपहार में देने की घोषणा पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चिदंबरम ने इस पहल को अदूरदर्शी और गलत करार दिया है। चिदंबरम ने कहा कि इस तरह का आह्वान, जिसमें तीसरे बच्चे के लिए प्रोत्साहन देने की बात की गई है, भारत के लिए नकारात्मक होगा। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, और अब हमारी जनसंख्या स्थिर हो रही है।
Andhra Pradesh: बेटी के जन्म पर 50 हजार, बेटे पर गाय, TDP सांसद का अनोखा ऐलान
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, 2062 तक भारतीय जनसंख्या अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिलेगी।
चिदंबरम ने बताया कि हमारे पास अभी भी 37 साल बाकी हैं, और माता-पिता को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना पिछले 70 सालों में जो भी हमने प्राप्त किया है उसे उलट देगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह नहीं है कि अधिक बच्चे पैदा किए जाएं, बल्कि यह है कि शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम किया जाए, साथ ही बच्चों को पहले 5 वर्षों में बेहतर पोषण और देखभाल मिले।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा, यदि महिला लड़के को जन्म देती है, तो उसे एक गाय भी उपहार के रूप में दी जाएगी। यह घोषणा राज्य के विजयनगरम से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने की।


Download Android App
Download iOS App



