भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई प्रदेश सरकार की किसान तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 जनवरी से राज्य भर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी अध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में आज यहां हुई कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। सांपला ने कहा कि सरकार ने गरीब तथा मंझोले किसानों को तो कर्ज माफी सूची में शामिल ही नहीं किया और अपने चहेते किसानों को इसका लाभ दिया है। भाजपा अपनी सहयोगी अकाली दल के साथ एक फरवरी से प्रदेश भर में रैलियां करेगी तथा पोल खोल अभियान भी चलायेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से लेकर किसी भी वर्ग से चुनावों से पहले किये वादे पूरे नहीं किये। चुनाव से पहले तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फार्म भरवाकर किसानों का सारा कर्ज माफ करने का वादा किया था। जब लोगों ने कांग्रेस को सत्ता सौंप दी तो अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने वादों से मुकर गये। कर्ज माफी की जो सूची बनायी, उसको लेकर भी किसानों में असंतोष व्याप्त है जिसके कारण आत्महत्याओं में वृद्धि हुई है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



