लुधियाना-कोहाड़ा : पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात लुधियाना स्थित पुलिस स्टेशन जमालपुर के घेरे में आते गांव रामगढ़ में स्थित एक लोहा ढुलाई की एक फैक्ट्री में देर रात 2 बजे के बाद लोहा भट्ठी में एक बड़ा ब्लास्ट होने से एक दर्जन के करीब कर्मचारी झुलस गए जबकि एक शख्स की मौत होने की खबर है। इसी की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इसी संबंध में उनका कहना है कि मामले की जांच जारी है।
जख्मी हुए मजदूरों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि एक-एक सात घायल शख्स को पीजीआई चंडीगढ़ और पटियाला स्थित राजिंद्रा अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार डीसी स्टील फैक्टरी में लोहे की भट्ठी में काम चल रहा था। मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक भट्ठी में धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आकर 2 मजूदरों की मौत हो गई तथा 12 मजदूर घायल हो गए।
घायलों में अधिकांश प्रवासी श्रमिक 25 से 30 प्रतिशत जल गए हैं। तथा 12 घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर ने पुलिस को बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कारखाने को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। पुलिस मौके पर मौजूद है तथा मामले की जांच कर रही है। एक मृतक मजदूर की पहचान शम्भू के तौर पर हुई है। वहीं श्री राम और पिंटू नाम के दो मजदूर गंभीर घायल है। श्री राम को पीजीआई व पिंटू का इलाज राजिंदरा हॉस्पिटल पटियाला में चल रहा है। इसके अलावा सात मजदूर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए।


Download Android App
Download iOS App



