Breaking: सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला,अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास चली गोली

Summary :

श्री अकाल तख्त से सजा सुनाए जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला

पंजाब के अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, बता दें स्वर्ण मंदिर में अचानक फाइरिंग हुई। सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाया गया। शिअद-भाजपा सरकार के दौरान हुई बेअदबी की घटनाओं समेत कई अन्य पंथ विरोधी घटनाओं के लिए सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त की तरफ से तनखाहिया घोषित किया गया था। सोमवार को पांच सिंह साहिबान ने सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई थी। उस दौरान एक शख्स अचानक सामने आया और अपनी जेब से बंदूक निकाली। तभी बादल के साथियों ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वह हाथापाई में गोली चल गई, जो सीधा पानी में जा गिरी। हांलाकि इस हादसे में किसी की भी जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Aastha Paswan