लुधियाना : बीएसएफ की 87 वी बटालियन भारत पाक सीमा के सेक्टर अमरकोट में वां तारा सिंह पोस्ट के पास 4 पैकेट हेरोइन बरामद की है अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस हेरोइन की कीमत 20 करोड़ रुपए बतायी जा रही है।
बीएसएफ के आई जी मुकुल गोयल के अनुसार बीएसएफ को सूचना मिली थी के गत रात पाकिस्तान की तरफ से तस्करों द्वारा भारत की सीमा में हेरोइन भेजी जानी है ।
बीएसएफ की मुस्तैदी के कारण रात 2.30 बजे के करीब जब भारत पाकिस्तान सीमा के समीप हलचल देखी गई तो बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के तस्करों को ललकारा बीएसएफ के जवानों की ललकार सुनकर पाकिस्तान की तरफ से आए तस्कर भारतीय सीमा के अंदर हेरोइन फेंककर फरार हो गए आज सुबह वां तारा सिंह पोस्ट के पास तलाशी लेने पर बीएसएफ को हीरोइन के 4 पैकेट बरामद हुए जिनमें 4 किलो 400 ग्राम हेरोइन थी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



