सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन को रोका और बरामद किया। BSF ने एक बयान में कहा, “नार्को-ड्रोन की तलाश जारी रखते हुए, सतर्क बीएसएफ जवानों ने गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से 01 क्वाडकॉप्टर ड्रोन को रोका और बरामद किया।”
गुरदासपुर में बरामद ड्रोन
पंजाब सीमा पर आए दिन ड्रोन बरामद किया जाता है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां एक और ड्रोन बरामद किया था। BSF ने कहा, “सीमा बाड़ के आगे जवानों द्वारा रोके गए ड्रोन की गतिविधि के आधार पर चलाया गया तलाशी अभियान, गुरदासपुर जिले के दरिया मूसा गांव से सटे एक खेत से सुबह करीब 10:05 बजे 01 डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके ड्रोन की बरामदगी के साथ समाप्त हुआ।”
BSF की है कड़ी नजर
इसमें कहा गया, “बीएसएफ जवानों की गहन निगरानी और मेहनत ने सीमा पार से एक और अवैध ड्रोन घुसपैठ को विफल कर दिया।” इससे पहले दिन में, बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर जिले के धनोई खुर्द गांव से सटे एक खेत से एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, अमृतसर सीमा पर ड्यूटी पर तैनात जवानों ने गुरुवार देर शाम के समय एक ड्रोन की आवाजाही देखी। तुरंत, एक काउंटर-ड्रोन अभ्यास किया गया और क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई।
अमृतसर में मिला था चीनी ड्रोन
इसके बाद, जवानों ने गुरुवार रात करीब 8:25 बजे अमृतसर जिले के धनोई खुर्द गांव से सटे एक खेत से 1 चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया। पीआरओ ने कहा कि आदेश पर तैनात मजबूत तकनीकी जवाबी उपायों और बीएसएफ जवानों के मेहनती प्रयासों ने सीमा पार से अवैध ड्रोन की एक और घुसपैठ को विफल कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




