पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अपनी पार्टी का विलय करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में सत्ताधारी दल का दामन थामा।
भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कैप्टन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पंजाब में पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हुए कहा उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर रखा है।


Download Android App
Download iOS App



