लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज लुधियाना के गुरूनानक स्टेडियम में राज्य स्तरीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पंजाब वासियों को 72वें आजादी दिवस की मुबारक बाद देते हुए अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्ष में श्री गुरूनानक देव जी के 550वें जन्म शताब्दी वाले दिन अमृतसर के शहीदी स्थल जलियावाला बाग की 100वी वर्षगांठ समूहिक रूप में मनाए जाने का निमंत्रण दिया। इस दौरान पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा और इलाके के मैम्बर पार्लीमेंट रवनीत सिंह बिटटू समेत लुधियाना नगर निगम के मेयर बलकार सिंह सिद्धू व अन्य गनमान्य लोग उपस्थित थे। जबकि पंजाब के कोने कोने से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगी खबरें प्राप्त हुई।
गुरूदासपुर में नवजोत सिंह सिद्धू ने, अमृतसर के गुरूनानक स्टेडियम में वितमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और जालंधर में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने ध्वजारोहन किया। उपरोक्त मंत्रियों ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। जानकारी के मुताबिक महानगरों और सीमावर्ती इलाकों के कस्बों और चौक-चौराहों पर अलग-अलग सियासी पार्टियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी आज अपने-अपने स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने के समाचार है। जिनमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पेश किए। स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने इलाकों में प्रस्तुतियां दी।
बुधवार को औद्योगिक नगरी के नाम से विख्यात लुधियाना में तिरंगा लहराने की रस्म अदायगी के उपरांत दिए गए अपने संबोधन में कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने धरती पुत्र कहे जाने वाले किसानों, गरीबों के लिए अति आवश्यक स्कीमों के ऐलान करने के अतिरिक्त बहादुर पंजाब पुलिस के अफसरों और मुलाजिमों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने लुधियाना की उन्नति और ऊंचाईयों के शिखर की तरफ अग्रसर होने के लिए 3600 करोड़ रूपए की ग्रांट का ऐलान भी किया। इनमें से अधिकांश ग्रंाट स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए खर्च किए जाने की उम्मीद है।
`कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आजादी दिवस के अवसर पर संघर्ष करने वाले और अपनी जान कुर्बान कर देने वाले जांबाजों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब ने आजादी की लड़ाई में अग्रीम बनकर योगदान दिया। उन्होंने राज्य के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों का भी जिक्र किया और कहा, हम सब को मिलकर लड़ाई लडऩी है। उन्होंने नशों और पंजाब के अमन चैन को भंग करने वाले अराजक तत्वों का जिक्र करते हुए कहा कि नशे को खत्म करके रहेंगे और अराजक तत्वों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब के माथे पर लगे नशे के कलंक को मिटाने के लिए चलाई जा रही मुहिम बड्डी तू मेरा दोस्त की शुरूआत करते हुए पुस्तिका का विमोचन करते हुए ऐलान किया, नशे के मुकाबले के लिए बनाई एसटीएफ अब निचले स्तर तक गठन किया जाएंगा। जो लोगों को नशो के विरूद्ध लडऩा सिखाएंगे। कैप्टन ने ऐलान किया कि किसानों को वाजिब कीमतों और कृषि मशीनरी मुहैया करवाने के लिए विशेष स्कीमें जारी की जाएंगी।
गुरूनानक स्टेडियम में विभिन्न स्कूली बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित जनसमूह की वाहवाही के बीच विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
– सुनीलराय कामरेड, रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



