लुधियाना-पठानकोट : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब सरकार को पादरी हत्याकांड की जांच सीबीआई के सुपुर्द कर देनी चाहिए। सुखबीर आज लुधियाना में मृतक पादरी के परिवार से मिलकर संवदेनाएं व्यक्त करने पहुंचे हुए थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिअद सुप्रीमो ने आप पार्टी के विधायक दल के नेता सुखपाल खैहरा की हत्याकांड के पीछे आरएसएस या अन्य ताकतों की ओर इशारा करने पर कहा कि खैहरा तो नए नए है तथा उन्हें न्यूज में रहने के लिए ऐसे बयान देेने की आदत है लेकिन इस मौके सियासी रोटियां सेंकेने की बजाये पंजाब की अमन शांति की खातिर भाईचारिक को मजबूत करने के लिए एकजुटता बनाई रखने की जरूरत है।
शिअद सुप्रीमों ने पादरी हत्याकांड की कडे शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आज पंजाब में सरकार या कानूनी नाम की कोई चीज नहीं है। हर तरफ तालिबानी माहौल कायम है। कोई रात तो क्या दिन में भी सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, अपहरण व रानीतिक हत्याएं आम बात हो गई है। अकाली वर्करों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व बादल सरकार के समय मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल भाईचारिक सांझ कायम रखने के लिए हर धर्म को पूरा सममान देते थे तथा सभी धर्मों के समारोह मिलजुल कर मनाए जाते थे तथा खुद मुखयमंत्री व अन्य मंत्री इन समारोहों में जाते थे। क्रिश्चियन समुदाय व दूसरे धर्मों को पूरा प्रतिनिधित्व दिया गया। लेकिन कांग्रेस सरकार के समय ऐसा कुछ नहीं है।
सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व में हुए हत्याकांडों के बारे में कहा कि हमने अपने समय में ऐसी घटना होते ही कदम उठाते हुए केस सीबीआई को सुपुर्द किया था तथा पंजाब सरकार को भी यही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमांत राज्य है तथा यहां पर भाईचारिक सांझ बेहद जरूरी है। इसमें कहीं भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस को अब पंजाब में सरकार को चलाने का मौका मिला है तथा उसे काम करना चाहिए लेकिन शायद वह गहरी नींद से जागना नहीं चाहती है।
सुखबीर ने हत्याकांड के पीछे डीजीपी पंजाब द्वारा पाकिस्तान का हाथ होने के बयान पर कहा कि फिर डीजीपी को चाहिए कि इन्हें पकडकर अंदर करे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पनप रहे बैड ब्लड को सोशल मीडिया विंग को मजबूत करके सखती से कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पंजाब का माहौल शांत रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली वर्करों को निशाना बनाया जा रहा है तथा उनकी हत्याएं की जा रही है। वह बाबा बकाला जा रहे है तथा पंजाब का दौरा करके वर्करों से मिलकर उन्हें पूरी सहायता दी जाएगी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



