कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान की तारीफ की

Summary :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में अपनी आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की छाया से बाहर निकल रहे हैं..

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में अपनी आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की छाया से बाहर निकल रहे हैं और यह राज्य के लिए अच्छा है। जाखड़ ने कहा कि यह अच्छा है क्योंकि पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जोकि ”रिमोट द्वारा संचालित” होने के बजाय स्वतंत्र हो।

117 सीटों में से 92 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 18 सीट गईं
हालिया पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 18 सीट गईं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष जाखड़ ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है कि भगवंत मान पहले ही अपनी पार्टी के दिल्ली आलाकमान के प्रभाव से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं की अनुपस्थिति इसका संकेत देती है। जाखड़ ने कहा, ” यह अच्छा है क्योंकि पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जोकि ”रिमोट द्वारा संचालित” होने के बजाय खुद मुख्तियार (स्वतंत्र) हो।”
केजरीवाल ने कहा था- पंजाब से ही चलेगी सरकार
चुनावों के वक्त ‘आप’ पर लगातार यह आरोप लगते रहे कि भगवंत मान रिमोट कंट्रोल से चलने वाले सीएम होंगे. अरविंद केजरीवाल दिल्ली से पंजाब को चलाएंगे। हालांकि, केजरीवाल ने इसका जवाब दिया था कि पंजाब की सरकार यहीं से चलेगी। भगवंत मान दिल्ली नहीं जाएंगे, बल्कि कुछ जरूरत होगी तो मैं पंजाब आऊंगा। चुनाव प्रचार के दौरान भी वह ऐसा करते रहे थे. बाद में जनता ने उन पर जमकर प्‍यार बरसाया था।

Desk Team