पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को आगाह किया कि वह राज्य में 19 मई को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकारी मशीनरी और बाहुबल की मदद से चुनाव में ‘‘गडबड़ी’’ कर सकती है।
प्रकाश सिंह बादल ने विश्वास जताया कि शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी गठबंधन राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करेगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए चौंकाने वाले होंगे। अकाली-बीजेपी गठबंधन राज्य में 19 मई को होने वाले चुनावों में आसानी से जीत हासिल करेगा।
नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए शिअद के वरिष्ठ नेता बादल ने कहा कि वह एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में, शिअद-बीजेपी गठबंधन ने छह सीटें जीती थीं जबकि आप को चार और कांग्रेस को तीन सीटें मिली थीं।


Download Android App
Download iOS App




