नागरिकता कानून विरूद्ध अमृतसर के कांग्रेसियों ने घेरा भाजपा प्रधान श्वेत मलिक का घर, किया धरना प्रदर्शन

Summary :

देश में नागरिकता संशोधन कानून के बवाल के बीच आज अमृतसर में यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव दिलराज सिंह सरकारिया, जिला प्रधान दलशेर सिंह और उपप्रधान गेवी लोपोके की अध्यक्षता में आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक के घर के बाहर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया।

लुधियाना-अमृतसर : देश में नागरिकता संशोधन कानून के बवाल के बीच आज अमृतसर में यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव दिलराज सिंह सरकारिया, जिला प्रधान दलशेर सिंह और उपप्रधान गेवी लोपोके की अध्यक्षता में आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा के पंजाब प्रधान श्वेत मलिक के घर के बाहर जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने श्वेत मलिक के विरूद्ध नारेबाजी भी की। 
यूथ कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार का इस काले कानून को देशभर में लागू करने का मुख्य उददेश्य धर्म के नाम पर देश का बंटवारा डालने वाला है, जोकि सरासर गलत है।
 उन्होंने सरकार के इस काले कानून को रदद किए जाने की मांग की। नागरिकता संशोधन को लेकर देश समेत पंजाब के मुस्लिम भाईचारे से संबंधित लोग कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे है और सडक़ों पर आकर उनके द्वारा इसका सख्त विरोध किया जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput