लुधियाना-मोगा : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब सरकार के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। जबकि सुखबीर सिंह बादल ने मोगा में डिप्टी कमीश्रर के कार्यालय के सामने धरना लगाया तो दूसरी तरफ पंजाब विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और ‘आप’ आगु हरपाल सिंह चीमा ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार और शिरोमणि अकाली दल के विरूद्ध अपने तरकश के तीर खोलते हुए मोर्चा शुरू किया है।
इसी संबंध में मोगा में आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में सरकार का नहीं बल्कि गेंगस्टारों का राज है और यह गेंगस्टार बादल सरकार के वक्त ही पैदा हुए थे और कांग्रेस सरकार के वक्त यह दुगुने और तिगुने हो चुके है।
हरपाल सिंह चीमा ने यह भी कहा कि पंजाब के अंदर पूरी तरह माफिया सरगर्म है और पंजाब की जनता का आम पैसा कॉरपोरेट घरानों से चल रहे माफिया ही खा रहे है। लेकिन दूसरी तरफ जहां हमारे नौजवान नशों की दलदल में धस कर मौत को गले लगा रहे है वही पंजाब का अन्नदाता किसान बुरी तरह आर्थिक पक्षों डांवाडोल हो चुका है और आएं दिन आत्महत्या के रास्ते चला हुआ है। उन्होंने कहा कि बादल और कैप्टन अमरेंद्र सिंह एक सिक्के के दो पहलू है और सुखबीर बादल द्वारा कैप्टन के विरूद्ध लगाएं जा रहे धरना प्रदर्शन महज एक ड्रामा है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



