लुधियाना-मोगा : शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने एक बार फिर सूबे की कांग्रेस सरकार और केप्टन अमरेंद्र सिंह पर हल्ला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को यह भी मालूम नहीं कि मोगे का एसएसपी कौन है? उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। विधायक सीएम को डरा रहे हैं और सीएम बुरी तरह से डरे हुए हैं। विधायक एसएसपी का रोल निभाकर अकालियों के साथ धक्केशाही कर रहे हैं।
सुखबीर ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हैं। राज्य में भी जो भी विकास कार्य हुए सभी अकाली सरकार में हुए। उन्होंने अकाली सरकार में हुए कामों को भी गिनाया। इसके अलावा बादल ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। कहा कि आप पंजाब से पूरी तरह से खत्म हो गई है।
इससे पूर्व दो दिन पूर्व सुखबीर ने कैप्टन के गढ़ पटियाला में भी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कैप्टन को प्रदेश का सबसे खराब मुख्यमंत्री बताया था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार यह सरकार नशा तस्करों से महीना लेती है। कांग्रेस के अधिकतर नेता नशा माफिया के साथ मिले हुए हैं। गैंगस्टर जेलों से सरेआम सोशल मीडिया पर लाइव हो रहे हैं। प्रदेश में एसएसपी की कोई औकात नहीं है। कांग्रेस विधायक ही एसएसपी बने हुए हैं। शिअद कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं।
सुखबीर ने प्रदेश की खराब वित्तीय हालत पर भी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस सरकार खजाना खाली होने का रोना रो रही है। सरकार इतने टैक्स लगा रही है, तो फिर खजाना खाली कैसे हो सकता है। खजाना मंत्री है तो मेरा भाई, लेकिन इससे कोई पूछे कि शिअद के समय तो कभी खजाना खाली नहीं रहता था। शिअद सरकार आने दो कभी खजाना खाली नहीं रहेगा।
मोगा शिअद की रैली को जगमीत बराड़ ने भी संबोधित किया। बराड़ ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध कर रही कांग्रेस को पंजाब में लाभ सिर्फ दो लोगों अरुशा आलम और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को होगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



