आप की ओर से जारी बयान के अनुसार श्री चीमा ने कहा कि आरोप है कि जसपाल सिंह की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पुलिस अधिकारी नरिन्दर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने लाश नहर फेंक दी थी। बाद में नरिन्दर सिंह की आत्महत्या भी दिल दहला देने वाली वारदात है।
आम आदमी पार्टी (आप) नेता व पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता हरपाल सिंह चीमा ने 18 मई को फरीदकोट पुलिस की हिरासत में 19 वर्षीय नौजवान जसपाल सिंह की मौत और उसकी लाश खुर्द-बुर्द करने के पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से गृह मंत्री के तौर पर इस्तीफे की मांग आज की।
उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर इस घटना को लेकर ‘उदासीन‘ और ‘गैरजिम्मेदाराना‘ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गृह मंत्री के तौर पर इस्तीफा दे देना चाहिए और यह अहम जिम्मेदारी किसी अन्य काबिल मंत्री को सौंप देनी चाहिए, जो बेकाबू पुलिस तंत्र को अनुशासन में रख सके और जवाबदेह बना सके।


Download Android App
Download iOS App



