पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रैस-वे परियोजना को अविलम्ब मंजूरी देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि कैप्टन सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को आज इस सम्बंध में पत्र लिख कर उक्त प्रस्तावित एक्सप्रैस-वे को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया है।
यह एक्सप्रैस-वे देश की राष्ट्रीय राजधानी को महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पंजाब में अमृतसर तथा जम्मू कश्मीर में कटरा को जोड़ने की केंद्र सरकार की ग्रीनफील्ड परियोजना का एक हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने इस वर्ष के शुरू में दिल्ली में श्री गडकरी से मुलाकात कर प्रस्तावित एक्सप्रैस-वे को लेकर चर्चा की थी जो हरियाणा और पंजाब से होकर गुजरेगा।
इस चर्चा के बाद पंजाब सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा क्रियान्वत की जाने वाली इस परियोजना पर अपनी सहमति दे दी थी जो अमृतसर को सीधे दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के साथ जोड़गी लेकिन केंद्र सरकार को इस पर अभी तक अपनी औपचारिक मंजूरी प्रदान करनी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इस परियोजना को तत्काल मंजूरी प्रदान का अनुरोध करते हुये कहा है कि इससे जहां सड़क सम्पर्क सुविधाओं में सुधार होगा वहीं यह राज्य के सामाजिक आर्थिक विकास का भी सबब बनेगा।


Download Android App
Download iOS App



