लुधियना-डेरा बस्सी : डेरा बस्सी पुलिस ने पंजाब में बड़ी सफलता हासिल करते अलग-अलग स्थानों से चोरी हुए 11 मोटर साइकिलों समेत 2 चोरों को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी डेरा बस्सी गुरबक्शीश सिंह के मुताबिक डेरा बस्सी पुलिस स्टेशन प्रमुख सतिंद्र सिंह की अगुवाई के अंतर्गत एएसआइ नरेंद्र कुमार ने एक विशेष नाके के दौरान सुरिंद्र सिंह और जसवंत सिंह को चेारी के मोटर साइकिल समेत काबू किया तो पूछताछ के दौरान हुई निशानदेही से चोरी के 11 मोटर साइकिल और बरामद किए गए।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक कार्यवाही जारी है और पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



