जंडियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया कि केंद्र में मंत्री रहने के बावजूद राज्य के लिए उन्होंने ‘‘कुछ नहीं’’ किया। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री से हरसिमरत कौर बादल ने सवाल किया था कि पूर्ववर्ती शिअद सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं वर्तमान कांग्रेस सरकार ने क्यों खत्म कर दीं।
मुख्यमंत्री खडूर साहिब और अमृतसर सीटों से कांग्रेस उम्मीदवार क्रमश : जसबीर सिंह डिम्पा और गुरजीत सिंह औजला के समर्थन में जुटे लोगों के सवालों के जवाब दे रहे थे। अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘यह बीबी (हरसिमरत) केंद्र सरकार में रहने के बावजूद अपने राज्य के लिए कुछ भी नहीं कर सकी।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार राज्य के विकास के लिए इच्छुक नहीं है। तलवंडी साबो में शिरोमणि अकाली दल के नेता ने आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह की सरकार ने बठिंडा क्षेत्र में हजारों ‘आटा दाल’ योजना कार्ड को रद्द कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




