लुधियाना-मोगा-बठिण्डा : साध्वी यौन शोषण के आरोपों का दंश झेल रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की अदालत में पेशी के दौरान संभावित प्रदर्शन से निपटने के लिए डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह के विशेष आदेशों उपरांत डीजीपी ने अपने मताहत सुरक्षा अधिकारियों को विशेष आदेश जारी किए है, ताकि सूबे में सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखें। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि अगर जरूरत पडऩे पर सख्त कदम उठाने पड़े तो भी अधिकारी बिना झिझक कार्य कर सकेंगे। पंजाब सरकार ने भी पंजाब के सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश जारी किए है, जिसके तहत हर जिले के अफसरों को मजिस्ट्रेट पावर सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि अकसर स्थिति बिगडऩे पर किसी भी उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस स्वयं निर्णय नहीं ले सकती, इसके लिए मजिस्ट्रेट ऑर्डर का इंतजार करना पड़ता है। मौजूदा वक्त में जिला मजिस्ट्रेट उपरांत एसडीएम के पास यह अधिकार होता है। यह भी पता चला है कि समस्त इलाकों के मैरिज पैलसों और स्कूलों समेत सार्वजनिक स्थलों का चयन किया जा रहा है ताकि जेलो में स्थान कम पडऩे के कारण हिरासत में लिए गए लोगों को कैदी की तरह कुछ समय के लिए वहां रोका जा सकें।
आज डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने मोगा में पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब भर में पैरा मिल्ट्री फोर्सिस की 75 कम्पिनयां लगाई गई है जो 24सौ घंटे हर आने जाने वाले पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि मोगा में पैरा मिलट्री फोर्सिस की 7 टुकडिय़ों के अलावा पंजाब पुलिस के 11000 जवान तैनात किए गए है।
इससे पहले बठिण्डा में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पत्रकारों को बातचीत करते डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने बठिण्डा रेंज के 7 जिलों के एसएसपी से विशेष बैठक की है। उन्होंने कहा कि किसी भी विशेष व्यक्ति को कानून की स्थिति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अमन-शांति बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह चौकस है।
उधर सीमावर्ती क्षेत्र फिरोजपुर-फाजिलका के इलाकों में राम रहीम की पेशी को लेकर पंजाब के बदलते हालात के मध्यनजर पंजाब पुलिस के साथ अब सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सीमावर्ती क्षेत्र जिला फाजिलका में पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बलों के जवानों और अधिकारियों के साथ मिलकर लोगों के दिलों में दहशत की भावना को खत्म करने और सुरक्षा को यकीनी बनाए रखने के लिए फलैग मार्च निकाला। इस मौके पर अधिकारियों ने लोगों को किसी भी झूठी अफवाहों समेत सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से बचाव रखने के लिए जागरूक किया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



