फिरोजपुर : ऑल इंडिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर आज फिरोजपुर में भी सरकारी व गैर सरकारी डाक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर 6 घटे तक कामकाज बंद रखा तथा रोष व्यक्त करते हुए अपनी मांगों का मांग पत्र डिप्टी कमिश्रर रामबीर सिंह को सौंपा तथा दिल्ली चलो के नारे लगाते हुए फिरोजपुर से भी डाक्टरों का एक समूह दिल्ली में हो रहे रोष प्रदर्शन में शामिल हुआ। एसोसिएशन के स्थानीय पैटरन डा. कमल बागी, प्रधान डा. शील सेठी, स्टेट काऊंसिल मैम्बर डा. हर्ष भोला, डा. आर.एल. तनेजा, डा. दिनेश धीर, डा. एन.के. नंदा, डा. नरेश खन्ना, डा. विकास अरोड़ा, डा. जे.एस. सेठी के अलावा मौजूद एसोसिएशन के सभी डाक्टर मैम्बरों ने बताया कि हमारी यह आज की हड़ताल हमारे अपने लिए नहीं बल्कि आम जनता के हित में है ताकि भविष्य में भी जन साधारण को सेहत सुविधाएं निरंतर व पहले से अच्छी प्राप्त हो सकें। डा. बागी ने सरकार से मांग की कि इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की जान चली जाती है तो उसका जिम्मेदार कई बार डाक्टर को ठहराया जाता है और मरीज के परिजनों द्वारा डाक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके क्लीनिक की इमारत के अलावा वहां पर मौजूद मशीनरी केे नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की जाती है जो गलत है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक डाक्टर की यह कोशिश होती है कि जो भी मरीज उनके पास आया है, उसका इलाज पूरी ईमानदारी से करते हुए उसे ठीक कर दे, लेकिन जीवन व मरन तो ईश्वर के हाथ है, ऐसी स्थिति में डाक्टर को दोषी ठहराना ठीक नहीं तथा ऐसा कानून बनना चाहिए जिससे डाक्टरों को सुरक्षा प्राप्त हो सके।
– अमित


Download Android App
Download iOS App



