लुधियाना-संगरूर : संगरूर इलाके में पुलिस स्टेशन संदोड़ के अंतर्गत गांव महेली खुर्द में एक कलयुगी बाप ने नशे में धुत होकर अपने ही मासूम बच्चों का गला घोंट देने का मामला सामने आया है। गला दबाए जाने के पश्चात दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और दोनों को ही लुधियाना के अपोलो अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल करवाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नशे में धुत गुरबक्श सिंह उर्फ काला ने अपने ही दो बच्चे 11 वर्षीय हरकीरत और 9 वर्षीय करनवीर सिंह को बहाने से घर के बाहर ले गया और थोड़ी ही दूर भैंसों के तबेले में ले जाकर दोनों का गला दबा दिया। आरोपी ने दोनों को मृतक समझकर वही छोड़ दिया। इस दौरान बच्चों के दादा इंद्रजीत सिंह ने जब अचानक तूड़ी वाले कमरे में अचानक झांका तो उनका ही बेटा गुरबक्श सिंह अपने बच्चों का गला दबा रहा था।
शोर मचाने उपरांत बेहोशी की हालत में लोगों की मदद से बच्चों को पहले मंडी अहमदगढ़ के निजी अस्पताल में ले जाया गया परंतु बच्चों की हालत नाजुक होने के कारण लुधियाना के एक अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि गुरबक्श सिंह ने 2005 में ब्याही पत्नी राजविंद्र कौर को करीब 1 साल पहले मारने की कोशिश की थी जो इलाज के उपरांत बच गई थी और यह मामला परिवारिक समझकर समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने निपटा दिया था।
गला दबाने का शिकार हुए बच्चे करनवीर सिंह तीसरी कक्षा और हरकीरत सिंह 5वी में पढ़ता है और परिवार में एक 10 वर्षीय लडक़ी सिमरजोत कौर भी है जो पांचवी में पढ़ती है। फिलहाल दोनों बच्चे वैलटीनेंटर पर जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में बच्चों के पिता गुरबक्श सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अगली कार्यवाही में जुटी है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



