ऐली मांगट को मिली जमानत, वीरवार को रोपड़ जेल से हो सकती है रिहाई

Summary :

देश-विदेश में पंजाबी गायकी के नाम से शौहरत कमाने वाले पंजाबी गायक ऐली मांगट और हरमन वालों को जमानत मिल गई है।

लुधियाना-एस.ए.एस नगर : देश-विदेश में पंजाबी गायकी के नाम से शौहरत कमाने वाले पंजाबी गायक ऐली मांगट और हरमन वालों को जमानत मिल गई है। दोनों की जमानत धारा -294, 295 ए, 504, 506, 120 बी, 67 आई.टी एक्ट के तहत हुई है। अदालत में ऐली मांगट की जी एस घुम्मन और जी.पी.एस  घुम्मन द्वारा दोपहर अढ़ाई बजे से लेकर 4 बजे तक बहस की गई। 

अदालत ने जमानत याचिका मंजूर करने के साथ ही दोनों को   1-1 लाख रूपए के मुचलके अलग-अलग भरने का आदेश दिया। हालांकि देर शाम होने के कारण यह मुचलके वीरवार को भरे जाएंगे। उसी के पश्चात कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके वीरवार को रोपड़ जेल से रिहाई हो सकती है। 

स्मरण रहे कि दोनों गायक इन दिनों न्यायिक हिरासत के लिए रोपड़ जेल में बंद है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर ऐली मांगट और रम्मी रंधावा में तकरार इतना बढ़ चुका था कि दोनों ने एक-दूसरे से निपट  लेने की चुनौती दी हुई थी। 

इसी वाद-विवाद के कारण कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने सिंगर ऐली मांगट को कनाडा  से वापिस भारत आने पर मोहाली से गिरफतार कर लिया था। ऐली मांगट को सुहाना पुलिस स्टेशन में दो दिन के पुलिस रिमांड पर भी रखा गया था और इसी के बीच उसको न्यायिक हिरासत में के लिए रोपड़ जेल में भेज दिया गया था। 

रम्मी रंधावा और ऐली मांगट का तकरार भयानक रूप धारण कर चुका था। मामला बढ़ते देखकर मोहाली पुलिस ने दोनों गायकों पर मामला दर्ज करके गिरफतार किया था। रम्मी को गिरफतार करने के बाद ऐली मांगट की गिरफतारी पुलिस ने की। 

– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput