पंजाब के अमृतसर में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के पास आज सुबह तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज से लोगों की नींद खुल गई। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। हालांकि, पंजाब पुलिस ब्लास्ट की जिम्मदेारी लेने वाले गैंगस्टर के बारे में पुष्टि नहीं की है। लोगों का कहना है कि विस्फोट सुबह तीन बजे हुआ है। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवार पर लगी तस्वीर भी गिर गई।
हमने भी सुनी है आवाज: पुलिस अधिकारी
थाना इस्लामाबाद के पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह का कहना है कि हमने आवाज सुनी है। मगर, थाने में विस्फोट नहीं हुआ है। अभी पता लगाया जा रहा कि विस्फोट कहां हुआ है? मामले पर स्थानीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
कई दिनों से पुलिस स्टेशन के पास हो रहे धमाके
कई दिनों से पंजाब में पुलिस स्टेशन के पास ऐसे धमाके हो रहे हैं। धमाके की यह छठी घटना है। 04 दिसंबर को अमृतसर के मजीठा थाने में धमाका हुआ था। हाल में अजनाला थाने के बाहर आईईडी बरामद हुआ था। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के गुरबक्श नगर पुलिस चौकी के अंदर धमाका हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



