पंजाब के फरीदकोट में पराली जलाने पर किसानों को देना होगा फाइन

Summary :

पंजाब कृषि विभाग ने फरीदकोट के वाडा दारका गांव में पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को फरीदकोट के वाड़ा दारका गांव में किसानों ने पराली जलाई। सूचना मिलने पर पंजाब कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। फरीदकोट के कृषि विभाग के अधिकारी किरणजीत गिल ने कहा, कल भी जब हम खेत में गए थे तो कोटकपूरा के पास वाडा दारका गांव में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक किसान ने आग जलाई हुई थी और बहुत धुआं निकल रहा था, इससे ट्रैफिक के कारण दुर्घटना होने का खतरा था। कृषि विभाग अधिकारी ने…

पंजाब कृषि विभाग ने फरीदकोट के वाडा दारका गांव में पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को फरीदकोट के वाड़ा दारका गांव में किसानों ने पराली जलाई। सूचना मिलने पर पंजाब कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। फरीदकोट के कृषि विभाग के अधिकारी किरणजीत गिल ने कहा, कल भी जब हम खेत में गए थे तो कोटकपूरा के पास वाडा दारका गांव में मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक किसान ने आग जलाई हुई थी और बहुत धुआं निकल रहा था, इससे ट्रैफिक के कारण दुर्घटना होने का खतरा था।

कृषि विभाग अधिकारी ने कहा, हम उनके खिलाफ कर रहे कार्रवाई

किरणजीत गिल ने बोला, जिला प्रशासन और सरकार इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है और हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच, पंजाब के मोगा जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जिले में 321 किसान पराली जलाने में शामिल पाए गए। हमें 321 किसानों का डेटा मिला है जिन्होंने पराली में आग लगाई थी। उनमें से हमने 205 किसानों के खेतों में जाकर उनकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है और जल्द ही जाकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News