भगवंत मान पंजाब के सीएम कुछ समय पहले ही बने है, लेकिन जब से उन्होंने अपना कार्यभार संभाला है, तब से वो किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते ही है। इस बीच उनपर आरोप लगाया जा रहा कि वो नशे में धुत थे, जिस वजह से जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा की फ्लाइट को उड़ान भरने में देरी हुई थी। बढ़ते विवाद को देखते हुए एयरलाइन कंपनी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दे दी है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर सीएम भगवंत मान की वजह से फ्लाइट की उड़ान में देर हुई थी इसकी चर्चा काफी हो रही थी। इस बीच एक ट्विटर यूजर ने एयरलाइन को टैग करके सवाल किया कि “क्या एक भारतीय का नशे में होना निर्धारित उड़ान में देरी के लिए संभावित खतरा बना? लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी यूजर को तुरंत जवाब देते हुए लिखा, ”आने वाली उड़ान में देरी और एक विमान परिवर्तन के कारण फ्रैंकफर्ट से दिल्ली के लिए हमारी उड़ान निर्धारित शेड्यूल से देरी से रवाना हुई। ‘
सुखबीर सिंह बादल ने सीएम पर साधा निशाना
हालांकि, गौर करने वाली बात ये भी है कि भगवंत मान को लेकर जो चर्चा चल रही है, एयरलाइन कंपनी ने उसपर कुछ सपष्ट नहीं किया है। बता दें, सीएम पर आरोप लगा है की जब वो अपने जर्मनी दौरे से लौट रहे थे, तब उन्होंने काफी शराब का सेवन किया था, जिस वजह से उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया था।
इस मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मान पर निशाना साधा है।शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने अपने ट्वीट में लिखा – ‘सह-यात्रियों के हवाले से परेशान करने वाली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा की फ्लाइट से इसलिए उतारा गया क्योंकि उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि चल भी नहीं पा रहे थे और उड़ान में चार घंटे की देरी हुई। वह आप के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं जा पाए. इन खबरों ने शर्मसार किया है और दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदा किया है। ‘


Download Android App
Download iOS App



