पीजीआईएमईआर के एडवांस कार्डियक सेंटर में भर्ती पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री 94 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पीजीआईएमईआर ने एक बयान में कहा कि वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मुखिया बादल को हल्के बुखार के साथ पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था।
शिअद के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि बादल को हल्का बुखार था और पीजीआई में उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



