लुधियाना-बरनाला : शनिवार की सुबह लुधियाना-बरनाला हाईवे पर तेजरफ्तार वाहन ने सडक़ पर दोनों तरफ की ओर जा रहे चार वाहनों को टक्कर मार उनके परखच्चे उड़ा दिए जबकि खुद फ रार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से फरार हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भयानक हादसा होने से टला : घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों में गैस से भरा एक टैंकर नंबर यू.पी. 17/एटी-1279 था जो पूरी तरह से गैस से भरा हुआ था। जिसके चालक ने बताया कि यदि और थोड़ा जोर से टक्कर लगती तो इससे बलास्ट होने वाले हादसे को रोकना बहुत ही मुशिकल हो जाता। दूसरे वाहन आर. 57/7643 में पशुओं को ले जाया जा रहा था जो हादसाग्रस्त हो गया। उसके चालक ने बताया यदि हादसे में टायर नहीं फटता तो वाहन गहरे खड्डे में पलट जाता, जिससे कई पशु मर सकते थे। तीसरे चकनाचूर हुए वाहन में रिफाईंड तेल भरा हुआ था। जो पीछे और आगे वाले भाग दोनों और से क्षतिग्रस्त हो गया।
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज : घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिल्हाल अज्ञात लापरवाह चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। घटनास्थल से आरोपी वाहन के कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर उसे आसानी से काबू में किये जाने की संभावना है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



