लुधियाना-जालंधर : पंजाब पुलिस ने सूबे से गेंगस्टार कलचर को खत्म करने की छेड़ी मुहिम के अंतर्गत मुठभेड़ के बाद खूंखार गेंगस्टार जगू भगवानपुरिया गिरोह के कुख्यात गेंगस्टार हरमिंद्र सिंह उर्फ पहलवान उर्फ मन्नू मेहमाचक को उसके सहयोगियों के साथ भारी हथियारों और गोली सिक्के के साथ काबू किया है। यह गिरफतारी जालंधर के भोगपुर कस्बे में हुई है। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर को मुठभेड़ के हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है।
गैंगस्टर हरमिंदर सिंह बटाला के गांव मेहमाचक और उसका साथी हनी कुमार बटाला के अचली गेट का रहने वाला है। काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने इन गैंगस्टरों से तीन पिस्टल, एक राइफल, 161 जिंदा कारतूस और जंगली जानवरों को भागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक सप्रे भी बरामद किया है। इन आरोपितों के खिलाफ जालंधर के पुलिस स्टेशन भोगपुर में भी मामला दर्ज है।
एआईजी काउंटर इंटेलीजेंसी जालंधर श्री हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंखार गैंगस्टर मन्नू अपने सहयोगी हनी के साथ दो अलग-अलग कारों में अपराध करने के लिए भोगपुर क्षेत्र की ओर आ रहा है और उनके पास हथियारों और गोली सिक्का का बड़ा जखीरा है।
सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने इलाके में घेराबंदी की और उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। पुलिस की ओर से बार-बार चेतावनी देने पर भी इन आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं और पैदल भागने की कोशिश की। इसके बाद आरोपितों ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया।
खख ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गेंगस्टर मन्नू ने खुलासा किया कि वह कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी सहयोगी है और उसे वर्ष 2015 में पुलिस ने एक हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था और जेल में बंद किया गया था। अमृतसर जेल में रहने के दौरान, जग्गू भगवानपुरिया भी उसके साथ बैरक में बंद था और यही उनकी दोस्ती हुई। उन्होंने कहा कि 2017 में, मन्नू बटाला में अपने समूह के सदस्यों की मदद से पुलिस हिरासत से भाग गया था और पंजाब के विभिन्न जिलों में कई हत्याओं और बैंक डकैतियों के साथ-साथ सोने के गहने लूटने और वाहनों को छीनने की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
एआइजी ने कहा कि मन्नू ने पंजाब के साथ साथ आस-पास के राज्यों में भी कई अपराध किए हैं, जिसमे से उसने बताया कि उसने अंकित भादू और अन्य लोगों के साथ मिलकर जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में एक सरपंच की हत्या कर दी थी। आसपास के राज्यों में उसके द्वारा किए गए अन्य अपराधों का विवरण भी इन राज्यों की पुलिस से मांगा गया है। जग्गू के कहने पर उसने जग्गू के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर गोपी घनशमपुरिया की भी बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शरीर को जलाने के बाद ब्यास नदी में फेंक दिया था।
उन्होंने कहा कि मन्नू ने अभी तक पांच डकैतियों में शामिल होने का भी खुलासा किया है, जिसमें बस्सी गुलाम हुसैन होशियारपुर पीएनबी में दस लाख रुपये की लूट और एकसेस बेंक की कोट फतुही में 11.5 लाख रुपये, आईडीबीआई बैंक जैतो सरजा बटाला से 26 लाख रुपये, तरनतारन के जंडो के सरहाली एसबीआई से चार लाख तथा गुरु बाजार अमृतसर में करोड़ों के सोने की लूट शामिल है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



