लुधियाना-अमृतसर : कुख्यात गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस ने जिला सत्र न्यायाधीश हरबंस सिंह लेखी की अदालत में पेश किया। 29 दिसंबर 2014 को स्टेट ऑपरेशन सेल ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अदालत में इस केस में आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम होना था। वही आरोपी जग्गू के वकील द्वारा अदालत में जग्गू का इस केस में नाम डिस्चार्ज करने के लिए अर्जी लगाई जिस पर 2 जुलाई को सुनवाई होगी।
वहीं, जग्गू भगवानपुरिया को अमृतसर की पुलिस पार्षद गुरदीप सिंह पहलवान की हत्या के मामले में होशियारपुर की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर सकती है। फेसबुक पर संगम मल्होत्रा के अकाउंट से जारी एक संदेश में जग्गू और उसके गिरोह का नाम आते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी।
डीसीपी इंवेस्टिगेशन जगमोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बारे में मैं अभी कुछ नहीं बता सकते। पुलिस को संदेह है कि कुख्यात गैंगस्टर जग्गू के साथी उसे होशियारपुर से लाते समय पुलिस हिरासत छुड़ाकर न ले जाएं! इससे पहले जग्गू गैंग के सदस्य गैंगस्टर शुभम को पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाकर छुड़ाकर ले गए थे, तब जालंधर पुलिस के एक एसआई की टांग पर गैंगस्टर ने गोली मारकर उन्हें जख्मी कर दिया था।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



