लुधियाना-बठिण्डा : बीते दिनों उतर कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के कैरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी) पर हुई गोलीबारी के दौरान जिला बठिण्डा के गांव हाकमसिंह वाला का सैनिक जवान शहीद होने की खबर है। जवान की पहचान सुखविंद्र सिंह पुत्र नायब सिंह के रूप में हुई है।
गांव के नौजवान की सरहद पर शहीद होने की पुष्टि करते हुए गांववासी शिंगारा सिंह ने बताया कि उनके इलाके में सुखविंद्र की पाकि स्तानी आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर गोलिया मार देने के दौरान शहादत की खबर सुनते ही मातम का माहौल है। उसके मुताबिक सुखङ्क्षवद्र सिंह 6 साल पहले सेना में सिपाही के तोर पर भर्ती हुआ था और अकसर गांववासियों को भी सेना में भर्ती होकर भारत मां की सेवा के लिए प्रेरित करता था।
गांववासियों के मुताबिक पिछले महीने की 18 मई को सुखविंद्र छुटिटयां काटकर पुन: डयूटी पर चला गया था और अब उसकी शहादत की खबर आई है। फिलहाल उसकी मृत देह का इंतजार रोते-बिलखते उसके परिजन और गांववासी कर रहे है। सूत्रों के मुताबिक शनिवार की शाम सुखविंद्र की मृत देह गांव में पहुंचने की संभावना है।
यह भी पता चला है कि सुखविंद्र समेत एक अन्य जवान ने आतंकवादियों के समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस हमले में पाकिस्तान सेना के कमांडो, बार्डर एक्शन टीम (बैट) के अतिरिक्त अलभदर और जैश के आतंकी शामिल थे।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



