लुधियाना-अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार कर उनके पास से 660 ग्राम सोना बरामद किया है। पकड़े गए युवक अलग तरीके से आम लोगो से ठगी करते थे, युवकों पर आरोप है कि इन्होने यहाँ आकर सोने का काम शुरू किया और उसके बाद जब इनके पास सोना ज्यादा इकटठा हो गया तो ये लोग यहाँ से चम्पत हो गए। युवक कुल 3 किलो 300 ग्राम सोने को लेकर फरार हुए थे। इन्हे दिल्ली से पक ड़ा गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मंजीत सिंह ,जाँच अधिकारी के अनुसार अमृतसर पुलिस ने ऐसे 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जो पहले आम लोगो का विश्वास जीतते थे और फिर उसी विश्वास को तोडक़र अमृतसर से दिल्ली चंपत हो गए। दोनों युवक संजय हौंडा और मनीष दिल्ली के रहने वाले है। इन युवकों दवारा 2 महीने पहले अमृतसर के टाहली वाला बाजार में सोने की दुकान खोली और साथ ही बाकी सोने का काम करने वाले दुकानदार भी इन लोगों को सोने का माल बनाने के लिए देने लगे। पहले तो इन युवकों द्वारा विश्वास बनाया गया फिर जब इनके पास काफी मात्रा में सोने का माल इकटठा हो गया तो ये लोग फरार हो गए।
कुल 3 किलो 300 ग्राम सोना लेकर ये लोग फरार हो गए और इनको दिल्ली से गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अगली जाँच शुरू कर दी है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



