लुधियाना-बरनाला : बरनाला के नजदीकी गांव भदौड़ में जमीनी विवाद के चलते फसल काटते समय गोलियां चलने से 2 युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप में जख्मी हो गया।
मृतकों में हैप्पी सिंह पुत्र सिंदर सिंह उम्र 22 वर्ष और जगदीप सिंह पुत्र गुरजीत सिंह उम्र 28 साल है। जख्मी गुरसेवक सिंह पुत्र अजमेर सिंह का आयु 24 वर्ष को सिविल अस्पताल बरनाला से लुधियाना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ये युवक कंबाइन काटने के लिए फसल काटने आये थे।
नवजोत सिद्धू का फिर जागा पाकिस्तान प्रेम
जगराज सिंह ने बताया कि उसका भतीजा जगदीप सरकारी स्कूल भदौड़ में ठेके पर नौकरी करता था और शाम को वह कंबाइन वालों को साथ लेकर धान की कटाई करने गया था। रात को बहादुर सिंह और उनका बेटा मंदीप सिंह अन्य दर्जन लोगों को साथ लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। जगदीप के पेट में 3 गोलियां लगी और मोके पर ही उसकी मौत हो गई।
उन्होंने यह भी बताया कि जगदीप के घर 10 दिन पहले ही एक बेटे का जन्म हुआ है और वह बाप बनकर बहुत खुश था ङ्क्षकतु उसे क्या मालूम था कि उसकी खुशियों को जल्द ग्रहण लगने वाला है। फिलहाल पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोषियों को ढूंढने का प्रयास जारी है।


Download Android App
Download iOS App



