हेपेटाइटिस B और C के कारण विश्व में हर साल साढ़े 13 लाख लोगों की मौत हो जाती है। डॉ अलोक सहगल ने आज यहां बताया कि हेपेटाइटिस B और C एक जानलेवा बीमारी है लेकिन कई वर्षों तक लोगों को इसके संक्रमण का पता ही नहीं चलता।
उन्होने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताकिब हर वर्ष लगभग 3.0 लाख 25 हजार लोग हेपेटाइटिस से संक्रमित होते है जिनमें से लगभग 13. 4 लाख लोगों की मौत हो जाती है। फिर भी लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक नहीं हैं। डॉ सहगल ने बताया कि 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जा रहा है।
उन्होने कहा कि हेपेटाइटिस B और C विश्व भर में कैंसर के लिए 80 फीसदी जिम्मेदार हैं। हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है। 90 % हेपेटाइटिस बी और 80 % हेपेटाइटिस सी के मरीजों को अपनी बीमारी के पीड़ित होने का आभास भी नहीं है और इसके चलते यह लोग स्वसथ्य लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं। केवल एक फसदी लाग ऐसे हैं जिन्हें इलाज मिल पाता है और दस फीसदी मरीज ऐसे हैं जिन्हे अपनी बीमारी का पता चल पाता है।


Download Android App
Download iOS App



