ये मामला राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र कहा है जहां आज ग्राम पंचायत अजीतपुर में आज राशन वितरण कर रहे डीलर से करीब 50 लोग मारपीट कर गेंहूं की करीब एक दर्जन बोरियां और नगदी लूटकर फरार हो गए।
डीलर दुष्यंत परमार ने बताया कि गांव अजीतपुर में वह उपभोक्ताओं को राशन वितरित कर रहा था तभी पास के गांव गुजरपुरा हिंगोटा निवासी 50 से अधिक लोग उचित मूल्य की दुकान पर आये और मारपीट करने लगे। डीलर ने विरोध किया तो सभी लोग बुरी तरह मारपीट कर दुकान से आधा दर्जन गेंहू की बोरियां और नगदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



