शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रमुख और पूर्व सासंद स. सिमरजीत सिंह मान साथियों समेत पाकिस्तान जाने के लिए रवाना होने से पहले अटारी पहुंचे। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि अगर करतारपुर साहिब लांघा के लिए पाकिस्तान ने फीस लगाई है तो सिख श्रद्धालु देंगे।
उन्होंने कहा क्योंकि सिखों का इतिहास है कि वे सरकारों से कुछ भी नहीं लेते। सुखबीर बादल पर व्यंगय कसते उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल को इतिहास के बारे में कुछ भी मालूम नहीं। वह सरकार को पाकिस्तान द्वारा लगाए गए 20 डालर फीस अदा करने की बात कह रहे थे।
सहरद पार करने से पहले अटारी सरहद पर पंजाब पुलिस के बैंड द्वारा बजाई गई गुरू घर की धुनों से खुश होकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुखी और पूर्व सांसद सिमरजीत सिंह मान को सलामी दी तो सिमरजीत सिंह मान ने पुलिस बैंड के जवानों को शाबाशी देते हुए 11000 रूपए का इनाम भी दिया।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



