लुधियाना-फगवाड़ा : फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट इलाके में आज एक नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान उमेश कुमार सरन निवासी अर्बन एस्टेट फगवाड़ा के रूप में हुई है। आरंभिक जांच में यह मामला ऑनर किलिंग का लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक उमेश का किसी युवती से प्रेम संबंध चल रहे थे, इस बारे में युवती के भाई को भनक लग गई थी। बताया जा रहा है कि उमेश युवती को घर से भगाकर ले जाने की फिराक में था जबकि युवती के भाई ने उसे देख लिया और दोनों में बहस हो गई।
नशा तस्करी में पंजाबी सिंगर हरमन सिद्दू सहित चार लोग रंगे हाथों पकड़े
इस दौरान युवती के भाई ने हाथों में तेज हथियार थामा हुआ था और उमेश के पास भी 2 चाकू थे और दोनों के मध्य बहस के दौरान लडक़ी के भाई ने उमेश का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
कत्ल की सूचना पाते ही इलाके के एएसपी संदीप मलिक और एसएचओ जतिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरार हुए आरोपी अजीत को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



