होशियारपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ‘अमृतपाल सिंह के तीन खास लोगों को किया गया गिरफ्तार’

Summary :

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर आजाद घूम रहा है

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। पंजाब पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर आजाद घूम रहा है। इस बीच होशियारपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल पुलिस ने अमृतपाल सिंह की निशानदेही पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक वकील भी शामिल है। इन लोगों के पास से 2 पिस्टल भी बरामद की गई हैं।
तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार 
Punjab fugitive Amritpal singh close aide Pappalpreet arrested from  Hoshiarpur । पंजाब: भगोड़े अमृतपाल का करीबी पप्पलप्रीत होशियारपुर से  गिरफ्तार, DGP ने दी थी चेतावनी - India TV Hindi
पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें से 2 व्यक्ति जालंधर जिले के हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक वकील राजदीप सिंह है जो होशियारपुर के बाबक गांव का रहने वाला है। वहीं दूसरा व्यक्ति उकनार नाथ सिंह है जो जालंधर गांव टुट का रहने वाला है। तीसरे शख्स की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में की गई है जो नकोदर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।
कनाडा भेजी गई थी 90 हजार की राशी  
कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी – Canada Tourism  Information In Hindi - Holidayrider.Com
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी पता चला है कि कनाडा के एक एनआरआई ने इन लोगों को 90 हजार रुपये की राशि भेजी थी, जिसे इन लोगों ने आगे अमृतपाल सिंह तक पहुंचा दिया। यह भी पता चला है कि इन व्यक्तियों ने कुछ समय के लिए अमृतपाल सिंह के रहने की व्यवस्था भी की थी। जानकारी के मुताबिक इन व्यक्तियों से अमृतपाल सिंह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गिरफ्तार आरोपियों को बीती रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था, जहां उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने बीती रात कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है।
इस बीच अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर अमृतपाल सिंह के वांटेड के पोस्टर्स लगवा दिए हैं। इस के साथ-साथ अमृतसर और गुरदासपुर रेलवे स्टेशनों पर भी उसके वांटेड के पोस्टर्स लगवाए हैं।
 

Desk Team