पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्र द्वारा एक और चरण की वार्ता के लिए किसानों को तीन दिसंबर को आमंत्रित करने के फैसले का मंगलवार को स्वागत किया। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुश हैं कि केंद्र सरकार ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है और उम्मीद जाहिर की कि इससे उनकी चिंताओं को दूर करने का रास्ता निकलेगा।
किसानों ने हरियाणा पार न करने देने पर राजमार्ग रोकने की चेतावनी दी
अमरिंदर सिंह ने कहा कि पिछले महीने उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात की थी और उनसे मामलों को यथाशीघ्र सुलझाने का अनुरोध किया था। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने मंगलवार को कहा कि उसने पंजाब के किसान संगठनों को नए कृषि कानूनों पर गतिरोध को दूर करने के लिए दूसरे चरण की मंत्री स्तर वार्ता के लिए तीन दिसंबर को आमंत्रित किया है। किसानों और केंद्र के बीच पिछली बैठक 13 नवंबर को हुई थी लेकिन वह बेनतीजा रही थी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मामले का यथाशीघ्र समाधान पंजाब के व्यापक हित में है।


Download Android App
Download iOS App



