लुधियाना : चंडीगढ से लाकर लुधियाना में अवैध शराब व नशे की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड करते हुए पुलिस ने बडी मात्रा में शराब व ड्रग की बरामदगी की है। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि जांच में आठ और लोगों के नाम सामने आए है, जिनकी गिरफतारी के लिए अब छापेमारी की जा रही है।
एसीपी डा. सचिन गुप्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा महानगर में अवैध शराब तस्करी के मामलों के चलते एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिस दौरान सूचना मिली कि सलीम टाबरी चांदनी चौक निवासी अमित, राजेश कुमार उर्फ भल्ला निवासी सलीम टाबरी, सिकंदर निवासी छज्ञवनी मुहलला, करण, मोनू, बलजिंदर निवासी समराला, रछपाल सिंह निवासी पीरू बंदा व माना निवासी पीरू बंदा अपनी अलग अलग गाडियों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर चंडीगढ से भारी मात्रा में शराब व नशीला पदार्थ लाकर महानगर के अलग अलग हिस्सों में सप्लाई करते है।
पुलिस को यह भी सूचना मिली कि यह लोग दो गाडियों में नशा व शराब लाकर चंडीगढ से सीएमसी अस्पताल के रास्ते लोकल अड्डे की ओर आ रहे है,ख् जिस पर थाना कोतवाली में केस दर्ज करके सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने नाकाबंदी के दौरान दिल्ली व हरियाणा नंबर की गाडियों को रूकने का इशारा किया तो गाडियों तें बैठे सभी व्यक्ति अपनी अपनी गाडियां छोडकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने राजेश भल्ला व बलङ्क्षजदर सिंह को काबू कर लिया। जबकि बाकी आरोपी फरार होने में सफल हो गए। मौके से पुलिस को 107 पेटी देसी शराब चंडीगढ मेड व 48 नशीली गोलियां मोमोलिट व तीन गाडियां बरामद की है।
एसीपी के अनुसार यह गिरोह महानगर के अलग अलग हिस्से समराला चौक, चंडीगढ रोड,ख् हैबोवाल, सलीम टाबरी में अधिकतर शराब व नशा सप्लाई कर रहा था तथा पिछले लंबे समय से धंधा जारी था। यह पूर्व योजना के अनुसार ही शराब की सप्लाई करते थे तथा आर्डर पर काम करते थे। पुलिस अब इनके अन्य लिंक्स को भी तलाशने में जुट गई है तथा गाडियों के चोरी होने के बारे में जांच की जा रही है। दो लोगों राजेश कुमार भल्ला निवासी सलीम टाबरी व बलजिंदर सिंह निवासी समराला को काबू किया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



