लुधियाना- फगवाड़ा : पंजाब के दोआबा में स्थित फगवाड़ा में आरा मशीन से एक मिस्त्री कथित तौर पर लकड़ी को काटने वाले आरा मशीन से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी कर लिए जाने की दुखदाई खबर मिली है।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी हदियावाद फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में सूचना पाकर मौके पर पहुंचते हुए कार्रवाई शुरू कर दी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी मामले में डीएसपी सुरिंद्र चंद ने बताया कि पुलिस स्टेशन सिटी के प्रमुख विजय कंवरपाल सिंह इसकी जांच में जुटे है, उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे परविंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पिता अजीत सिंह पिछले कई सालों से गुरमुख सिंह के लकड़ी काटने के कारखाने में काम करते थे।
उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम अचानक आरे की तेजधार ब्लेड में गर्दन कट जाने के कारण उनकी मौत हुई है। मोके पर पुलिस ने मृतक अजीत सिंह के बेटे के बयान पर 174 की कार्रवाई अमल में लाई है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



