लुधियाना-श्री मुक्तसर साहिब : वन विभाग और दिल्ली जीव-जंतु क्राइम रोको टीम द्वारा संयुक्त अभियान के तहत पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब स्थित गांव हरिके कलां में अचानक आज छापेमारी की गई।
इस छापेमारी के दौरान जहां गांव-गांव में अफरातफरी का माहौल था वही संयुक्त अभियान के तहत गांव के ही सरपंच जसविंद्र सिंह जस्सी के रिहायशी स्थल से पिंजरे में कैद किए गए राष्ट्रीय पक्षी मोर और मोरनी के जोड़े को बरामद किए जाने का समाचार है।
जानकारी अनुसार इस छापेमारी पश्चात उक्त दोषी सरपंच को वन विभाग के कार्यालय में ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए वन रेंज अधिकारी ने बताया कि सरपंच को इस जुर्म करने के एवज में गिरफतार करके अदालत ने पेश किया जाएंगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



