लुधियाना : पवित्र रमजान शरीफ के अलविदा जुम्मा के मौके पर फील्डगंज चौंक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों मुस्लमानों ने नमाज अदा की। नमाजियों की संख्या को देखते हुए शाहपुर रोड व जेल रोड पर नमाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
इस मौके पर संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना अल्लाह ताआला से इश्क और मोहब्बत का महीना है।
इस मुबारक महीने में बंदा खुदा और उसके रसूल सल्ललाहु अलैहीवसल्लम से अपने इश्क का इकाहार करते हुए गुनाहों से तौबा करता है। उन्होंने कहा कि आज रमजान उल मुबारक के आखरी जुम्मे के मौके पर तपती धूप में लाखों मुसलमानो ने नमाज की अदायगी के लिए जिस जज्बे और हिम्मत का इजहार किया है इसी का नाम मुहब्बत ए इलाही है।
शाही इमाम ने कहा कि इस्लाम पर जो लोग आंतकवाद का इल्जाम लगा कर इसे रोकना चाहते है वो जान ले कि इस्लाम का पैगाम मुहब्बत है और यह पैगाम आगे बढ़ता ही जायेगा। शाही इमाम ने कहा कि प्यारे नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने इंसानियत को गुलामी से आजादी दिलवाई थी
और गोरे और काले का फर्क खत्म करके समाज को छुआछूत से पवित्र कर दिया और सभी ईमान वालो को एक दूसरे का भी बना दिया। शाही इमाम मौलाना हबीब ने कहा कि रमजान के तीन रोजे अभी बाकी है, हमें चाहिए कि इस वक्त की खूब कद्र करे और ज्यादा से ज्यादा इबादत में लगे रहे। खुले दिल से गरीबों की मदद करें।
आपसी रंजिशों को खत्म करके एक-दूसरे से मोहब्बत का इकाहार करे। वर्णनयोग है कि आज पवित्र रमजान शरीफ का आखिरी जुम्मा था। शहर की सभी मस्जिदों में लाखों की संख्या में नामाजी एकत्रित हुए। नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी लुधियानवी ने बताया कि शहर में 5 लाख से ज्यादा मुस्लमानों नें अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App








