जालंधर की स्मार्ट सिटी परियोजना पर अगले तीन माह में कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा और परियोजना के मुख्य अधिकारी गिरीश दयालन ने आज बताया कि शहर को एक नया रूप देने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी परियोजना के अंर्तगत तीन माह में कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना की रूप रेखा कुछ ही दिनों में तैयार कर ली जाएगी।
श्री शर्मा ने बताया कि इसके अधीन पुलिस, अग्निशमन और अन्य सुविधाओं के लिए एक संयुक्त नियंत्रण केद्र स्थापित किया जायेगा। यातायात के प्रबंध के लिए उच्च शक्ति वाले कैमरे लगाए जाएंगे। परियोजना के तहत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को और मजबूत करने के लिए लो-फ्लोर बसों और सीएनजी वाले ऑटो रिक्शा चलाए जाएंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



