लुधियाना-बठिण्डा : स्थानीय बादल रोड़ पर गांव चक सिंह अतरवाला के नजदीक आज हुए एक सडक़ हादसे में 2 लोगों की मौत होने का समाचार है। जबकि इस हादसे में अन्य 2 लोग भी जख्मी हुए है। गनीमत यह रहा कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के मुताबिक गैस सिलेंडरों से भरी जीप और कार की भिडंत के वक्त यह हादसा खतरनाक हो सकता था, अगर किसी सिलेंडर में धमाका हो जाता। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा उस वक्त घटित हुआ जब तेज रफतार जा रही होंडा सिटी कार अपना संतुलन खो बैठी और डिवाइडर को फांदते हुए वह सडक़ के दूसरी तरफ आ रही सिलेंडरों के साथ भरी जीप से जा टकराई।
इस टक्कर के कारण जीप सवार 26 वर्षीय कुलवंत सिह और उसके सहयोगी बलदेव सिंह की मोके पर ही मोत हो गई। दोनों मृतक बादल गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे है। जबकि कार सवार 18 वर्षीय नवजोत और 25 वर्षीय अमृतपाल गांव खियोवाली के रहने वाले है। जख्मियों को मोके पर मोजूद राहगिरियों ने गंभीर अवस्था में बठिण्डा के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया है। फिल्हाल मोके पर इलाका पुलिस ने पहुंचकर कार्यवाही करते हुए मृतकों की लाशों का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



